Home » Weather News : मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, जानें मौसम का पूरा हाल

Weather News : मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, जानें मौसम का पूरा हाल

Weather News

Weather News :  दो दिन से प्रदेश भर में मौसम साफ रहने से लोगों को राहत मिली। उधर मौसम विज्ञान केंद्र ने आज (मंगलवार) हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले में घना कोहरा छाने का येलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।

Uttarakhand Nikay Chunav 2024 : अंतिम दिन नामांकन के लिए उमड़े उम्मीदवार,मेयर के लिए 11 प्रत्याशी

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मैदानी इलाकों में कोहरा छाने से रात के समय ठंड का ज्यादा परेशान कर सकती है। हालांकि दिन के समय धूप खिलने से ठंड से थोड़ा राहत मिलेगी। लेकिन पर्वतीय इलाकों में शीतलहर चलने से दुश्वारियां बढ़ सकती हैं। आंकड़ों पर नजर डाले तो सोमवार को दून का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक के साथ 21.1 डिग्री दर्ज किया गया।

जबकि रात का न्यूनतम तापमान तीन डिग्री अधिक के साथ 9.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि पंतनगर का अधिकतम तापमान दिन में पांच डिग्री से कमी के साथ 15.5 और न्यूनतम आठ डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 13 डिग्री दर्ज किया। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मौसम के बदलने पैटर्न के चलते तापमान में इस तरह के बदलाव देखने को मिल रहे।

Guidelines for cold wave : प्रदेश में शीतलहर से बचाव के लिए सभी प्रभावी उपाय किये जाएं – CM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *