Home » Uttarakhand Nikay Chunav 2025 : निकाय चुनाव के लिए भाजपा आज जारी करेगी संकल्प पत्र

Uttarakhand Nikay Chunav 2025 : निकाय चुनाव के लिए भाजपा आज जारी करेगी संकल्प पत्र

Uttarakhand Nikay Chunav 2025

देहरादून। Uttarakhand Nikay Chunav 2025 : नगर निकाय चुनाव के लिए भाजपा बुधवार को संकल्प पत्र जारी करेगी। एक संकल्प पत्र प्रदेश स्तर का होगा, जबकि 11 नगर निगमों के लिए ये अलग-अलग होंगे।

Liquor policy case : मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गृह मंत्रालय ने दी केजरीवाल पर मुकदमा चलाने की मंजूरी

प्रदेश भाजपा मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इन संकल्प पत्र को जारी करेंगे। संकल्प पत्र के माध्यम से पार्टी अपनी सरकार की उपलब्धियों व कार्य योजना को सामने रखेगी ही, निकाय क्षेत्रों के विकास के लिए क्या-क्या किया जा सकता है, इसका खाका भी प्रस्तुत करेगी।

अलग-अलग संकल्प पत्र तैयार

भाजपा के प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने मंगलवार को प्रदेश भाजपा मुख्यालय में मीडिया कर्मियों से बातचीत में उक्त जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गहन विचार विमर्श और जनसुझावों के आधार पर पार्टी ने निकाय चुनाव के लिए संकल्प पत्र तैयार किए हैं।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक निकाय की परिस्थितियां व समस्याएं अलग-अलग हैं। इनके समाधान के तरीके भी अलग-अलग हैं। इसीलिए पार्टी ने प्रदेश स्तर पर एक और नगर निगमों के लिए अलग-अलग संकल्प पत्र तैयार किए हैं।

बुधवार को मुख्यमंत्री धामी अपनी कैबिनेट के सहयोगियों, विधायकों, भाजपा के प्रांतीय पदाधिकारी व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं भी उपस्थित में ये संकल्प पत्र जारी करेंगे। उन्होंने बताया कि पार्टी मुख्यालय के बाद सभी जिलों व निकाय क्षेत्रों में भी कार्यक्रम आयोजित कर संकल्प पत्र को जनता के समक्ष रखा जाएगा। इन कार्यक्रमों में संबंधित क्षेत्र के विधायक, पार्टी प्रभारी व पदाधिकारी शामिल रहेंगे।

धामी के नेतृत्व में जोर-शोर से आगे बढ़ेगा चुनाव अभियान

एक प्रश्न पर कोठारी ने कहा कि निकाय चुनाव प्रचार अभियान (Uttarakhand Nikay Chunav 2025) के अंतिम चरण में मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में इसे जोर-शोर से आगे बढ़ाया जाएगा। कर्णप्रयाग से अभियान शुरू कर चुके मुख्यमंत्री धामी 28 से अधिक सभाएं व रोड शो करने वाले हैं। प्रचार अभियान पर निकले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत अन्य स्टार प्रचारक 200 से अधिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

Delhi Weather Update : दिल्ली-NCR में घने कोहरे की मार,ट्रेनों और उड़ानों पर असर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *